Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में हुई नशा छोड़ो अभियान की शुरुआत

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 20, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT – सोमवार 20 जून 2022 आर्य कॉलेज की रेड क्रॉस, रेड रिबन व पानीपत सिविल अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के संयुक्त तत्वावधान में नशा छोड़ो अभियान की शुरूआत की गई। अभियान की शुरुआत करने के
लिए सिविल अस्पताल पानीपत से साइकोलॉजिस्ट रवि कुमार व साइकेट्रिस्ट सोशल वर्कर विनोद कुमार ने शिरकत की। कॉलेज की रेड क्रॉस व रेड रिबन इकाई के समन्वयक डॉ. विजय सिंह ने दोनों अतिथियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया।
साइकोलॉजिस्ट रवि कुमार ने बताया कि हमारे अभियान का नारा ही नशे से आजादी है। रवि कुमार ने यह भी बताया कि कैसे युवा नशे की तरफ जा रहे हैं, और कैसे नशे की शुरूआत आदत में बदल जाती है। यह अभियान युवाओं को नशे से दूर ले जाने का काम करेगा। कॉलेज की रेड क्रॉस, रेड रिबन इकाई के समनवयक डॉ. विजय सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रह कर अपने कैरियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और पढाई के साथ-साथ खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों की तरफ ध्यान देना चाहिए। साइकेट्रिस्ट व सोशल वर्कर विनोद कुमार ने बताया कि यह अभियान 19 जून से 3 जुलाई तक चलाया जाएगा, और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाएगा।
इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापिका नाजिमा व अंजू शर्मा समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments