Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत से आई.पी.एल में खेलने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी राघव गोयल का किया भव्य स्वागत

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 4, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में आई.पी.एल के लिए चयनित क्रिकेट खिलाड़ी राघव गोयल के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट करके और छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया । बच्चों ने मनमोहक मंत्रमुग्ध कर देने वाली नृत्य प्रस्तुति दी ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी कठोर परिश्रम और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है ।विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भी कहा कियदि विद्यार्थी राघव के समान बचपन से ही ऊंचे सपने देखता है तो वह परिश्रम करके अवश्य ही उस सपने को साकार कर सकता है । उन्होंने राघव को भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम का सदस्य बनने की कामना की । इस अवसर पर मैनेजर बलराम शर्मा, राघव गोयल के पिता दिनेश गोयल, भाई सिद्धार्थ गोयल, अध्यापक गण और सभी विद्यार्थी भी उपस्थित रहे । अंत में राघव गोयल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सब जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं हिम्मत और लगन से अवश्य ही मुकाम हासिल कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में एक विद्यार्थी के रूप में अध्यापकों के मार्गदर्शन से और माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से मैं इस योग्य बन सका हूं। कार्यक्रम का आयोजन ओवरऑल कोऑर्डिनेटर डॉ.पूनम और कोऑर्डिनेटरसुनीता श्योराणके नेतृत्व में हुआ।

Comments