विद्यार्थियों के लिए “रेसिटेशन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा बी. बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “रेसिटेशन ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दो विषयों (जी 20 शिखर सम्मेलन,2023 तथा महिला आरक्षण विधेयक, 2023)पर अपने विचार सांझा किया ।G20 या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी 19 देशों और यूरोपीय संघ (EU) से मिलकर बना एक अंतर सरकारी मंच है।यह ग्लोबल इकोनोमी से संबंधित प्रमुख मुद्दों, जैसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के संबंधित काम करता है तथा महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिये 33% सीटें आरक्षित करता है।इस प्रतियोगिता में 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। । प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग जी ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है जोकि उनको भविष्य में उनके करियर चुनने में भी सहायता करता है।वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ.सुनित शर्मा ने बच्चों के कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है अतः विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता का आयोजन क्लास मैंटर प्रो. करुणा सचदेवा ने किया |प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (कशिश एवं मोहिनी), द्वितीय स्थान (कसक एवं हर्षा),तृतीय स्थान वंदना ने हासिल किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Comments