Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


आदर्श एक विश्वास वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल में 200 बच्चों को जूते वितरित किए

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 7, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आदर्श एक विश्वास वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आठ मरला स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में 200 बच्चों को जूते वितरित किए गये . स्कूल में बच्चों के लिए स्पोर्ट्स डे का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम का आरंभ सोसाइटी के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करके किया गया. सोसाइटी के अध्यक्ष नवीन मुंजाल , प्रधान अशोक कालडा ने बताया कि ठंड के मौसम में जिन स्कूली बच्चों के पास जूते नहीं थे आज सोसाइटी के द्वारा उन बच्चों को जूते बांटे गये। स्कूल की कॉडीनेटर ज्योति भाटिया ने सोसायटी के इस कार्य के लिए सभी सदस्यों की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त जूते बांटकर सोसाइटी ने नेक कार्य किया है। समाज की सेवा का जज़्बा हर व्यक्ति में नहीं होता। सोसाइटी ऐसे प्रोजेक्ट्स चलाकर सही मायनो में जरूरतमंद बच्चों की सेवा कर रही है।

इस अवसर पर सचिव डॉ पप्पू ,हिमांशु गांधी ने कुछ बच्चों को ठंड में बिना गर्म कपड़ों के ठिठुतरे देखा उनसे रहा नहीं गया उन्होंने तुरंत ऐलान कर दिया कि जिन स्कूली बच्चों के पास स्वेटर नहीं है उन्हें सोसाइटी के द्वारा जल्द ही स्वेटर भी प्रदान की जाएगी। सोसाइटी के सभी सदस्यों ने उनके इस ऐलान का स्वागत किया।इस अवसर पर सोसाइटी की ओर से डिम्पल तागरा , डॉ निखिल सचान, पंडित महेश शास्त्री, मनोज जुनेजा, अजय दुबे , वीरेंद्र विरमानी, गुलशन अरोड़ा ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर कमलेश , मंजु , वीरेंद्र व स्कूल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। आपको बता दें कि आदर्श एक विश्वास वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्य एक जुट होकर अपना प्रोजेक्ट करते है। प्रोजेक्ट्स के लिए सभी सदस्य अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा डाल कर पैसा जुटाते हैं। अब तक हुए प्रोजेक्ट्स में बाहर के लोगों से आर्थिक मदद नहीं गयी ।

Comments