भगत सिंह स्मारक में संकल्प सभा आयोजित की गई
BOL PANIPAT : 23 मार्च् अमर शहीदों – भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव – के शहीदी दिवस के अवसर पर आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में ए आई वाई एफ एवं सीपीआई के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता सन्नोवर राणा एवं राजू सैनी ने की और संचालन सीपीआई के जिला सह सचिव राम रतन एडवोकेट ने किया। सभा से पूर्व स्मारक के प्रांगण में स्थापित शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्पाहार पहनाए गये और इन्कलाब जिन्दाबाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर आदि नारों के बीच पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सूरत सिंह देशवाल, किसान नेता माम चंद सैनी, सेवा सिंह मलिक,सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट, जमशेद राणा, मा0 जयदेव, बिहार राज्य के पूर्व छात्र नेता संजय कुमार राय, रोशन लाल धर्मगढ, अशोक पंवार, छात्र नेता रुपेश सैनी आदि ने शहीदों के जीवन, उदेश्य एवं विचारों पर विस्तार से चर्चा की।
वक्ताओं ने शहीदों के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके विचारों को प्रचारित प्रसारित करने का संकल्प दोहराया।
सभा में शहीदों के विचारों को प्रचारित प्रसारित करने में योगदान देने के लिए सूरत सिंह देशवाल, मामचंद सैनी, पवन कुमार सैनी, सन्नोवर राणा, राम रतन एडवोकेट, दरियाव सिंह कश्यप को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।
स्मृतिचिह्न बिहार के पूर्व छात्र नेता संजय कुमार राय द्वारा भेंट किये गये। सभा में पिरथी सिंह सैनी, ललित डाहर, भूपेन्द्र कश्यप, जुबेर राणा, शीश राम, जय भगवान दरियापुर, जितेन्द्र कुमार, सूरज सैनी, मुकेश कुमार, जय भगवान, चांद सैनी आदि युवा उपस्थित रहे।

Comments