ड्रोन पायलेट ट्रेनिंग के लिए अनुसूचित जाति के सदस्य 15 अक्टूबर तक करें आवेदन.
BOL PANIPAT , 9 अक्टूबर। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम पानीपत द्वारा अनुसूचित जाति के महिला एवं पुरुष को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ड्रोन पॉयलेट ट्रेनिंग दी जाएगी।
डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्रोन पायलेट ट्रेनिंग के लिए पात्रता आयु 18 से 45 वर्ष, परिवार पहचान पत्र में सालाना आय 3 लाख रूपए व शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि ड्रोन पायलेट ट्रेनिंग के लिए 15 अक्टूबर, 2025 तक अपने दस्तावेज आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, 10वीं की मार्कशीट व दो पासपोर्ट साईज फोटो लेकर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम पानीपत के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

Comments