Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


नशे से दूरी ही सुनहरे भविष्य की गारंटी, युवा अपने सपनों को नशे की भेंट न चढ़ाएं: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 21, 2026 Tags: , , , , ,

ड्रग फ्री पानीपत का संकल्प, प्रशासन और समाज एक मंच पर. युवाओं को दिया नई जिंदगी का संदेश

जागरूकता, संकल्प और प्रेरणा से जीती जाएगी नशे के खिलाफ जंग, युवाओं से चरित्र निर्माण का आह्वान

नशा घर-परिवार और भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन, युवाओं को दिखाई नई राह

पानीपत की सभी संस्थाओं ने दिया भरोसा, नशे के विरूद्ध देंगे प्रशासन का साथ: संदीप जिंदल

BOL PANIPAT, 21 जुलाई। हरियाणा उदय पहल के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्त हरियाणा-ड्रग फ्री पानीपत अभियान के तहत मंगलवार को आर्य कॉलेज ऑडिटोरियम में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रीन मिशन एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सकों, शिक्षाविदों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया तथा उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ का विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक जागरूकता अभियान नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। नशे की गिरफ्त में आने वाला व्यक्ति केवल अपना स्वास्थ्य ही नहीं खोता बल्कि धीरे-धीरे चोरी, अपराध और सामाजिक बुराइयों की ओर भी बढऩे लगता है। उन्होंने कहा कि किसी युवा को नशे की लत में तड़पते देखना अत्यंत पीड़ादायक होता है, इसलिए समय रहते जागरूक होना जरूरी है।

उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को अपने चरित्र को मजबूत बनाना चाहिए, जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरे फोकस के साथ आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का मानसिक स्तर सकारात्मक बना रहे, इसी उद्देश्य से मोटिवेशनल सत्र आयोजित किए गए हैं ताकि वे जीवन में सही दिशा चुन सकें। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से संवाद करते हुए उनके सुझाव भी लिए और कहा कि समाज, परिवार, विद्यालय तथा प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही नशे पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को अपना आदर्श बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अच्छे आदर्श जीवन को बुराइयों से दूर रखने की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए एडवोकेट संदीप जिंदल और उनकी पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि नशा आज समाज के सामने गंभीर चुनौती बन चुका है और इसके खिलाफ जागरूकता सबसे सशक्त हथियार है। उन्होंने कहा कि यदि हर परिवार, विद्यालय और समाज का प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक नशे के खिलाफ अभियान से जुड़े तो आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की।

  सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र कंसल ने कहा कि नशा परिवारों को बर्बाद कर देता है और समाज की नींव को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है।

ड्रग कंट्रोलर विजय राजे ने जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई और प्रशासन द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कसे जा रहे शिकंजे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून के साथ-साथ जनजागरूकता भी इस लड़ाई का महत्वपूर्ण आधार है।

नारी तू - नारायणी सेवा समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने कहा कि पानीपत की इसी ऐतिहासिक धरती से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की शुरूआत की थी। इसी धरती से अब पर्यावरण बचाने की मुहिम को भी आगे ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि नारी तू - नारायणी सेवा समिति इस कार्य में जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी और पानीपत को हरा-भरा बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। 

कार्यक्रम में लखनऊ के अमित मिश्रा ने अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 27 वर्षों तक लगातार नशा किया और इस दौरान लगभग ढाई करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए। उपचार और दृढ़ संकल्प के बाद आज वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे की शुरुआत ही न करें, क्योंकि इससे बाहर निकलने की कीमत बहुत बड़ी होती है। 

हरियाणा उदय कार्यक्रम से जुड़े एडवोकेट संदीप जिंदल ने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ड्रग फ्री अभियान से प्रेरित होकर आयोजित किया गया है। विगत दिनों मेें पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पानीपत टीम की खुले मन से प्रशंसा की थी। इस अभियान में हरियाणा उदय कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन ने भी पानीपत की सभी संस्थाओं को आगे आने के लिए आह्ïवान किया है। वे इस अभियान को जिला प्रशासन के साथ मिलकर आगे बढ़ांएगें और इस कार्य में सभी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठï ने जिस तरह से इस अभियान में हर युवा को जोडऩे का संकल्प लिया है। उससे इस अभियान को नई दिशा और बल मिलेगा। 

  सामाजिक संस्था के सदस्य तुषार द्वारा बनाई गई लघु फिल्म की भी सबने सराहना की। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशा मुक्त जिला बनाने को लेकर चलाए गए अभियान को भी डॉ. ललित वर्मा ने एक डाक्यूमेंट्री के माध्यम से सभी को दिखाया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार नशा पूरे परिवार को बर्बादी की ओर धकेल देता है और समय रहते सही उपचार एवं जागरूकता से इससे बचा जा सकता है। फिल्म और प्रस्तुति ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया।

इस अवसर पर एसडीएम इसराना नवदीप नैन, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल, मनोचिकित्सक डॉ. अमित मलिक, जगदीश धमीजा, गौरव गोयल, डॉ. ललित वर्मा, ड्रग कंट्रोलर विजय राज, सविता आर्य, मुकेश कुमार, तुषार चावला, नरेश वर्मा, सीए भूपेंद्र दीक्षित, पार्षद नवल जिंदल, सुरेश काबरा, वेद चावला, भूपेंद्र सग्गू, धनंजय सिंगला, काकू अग्रवाल, विमल गोयल, ज्योति भाटिया, परवीन ताया,अमित गुप्ता आदि सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ड्रग फ्री पानीपत-नशा मुक्त हरियाणा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Comments


Leave a Reply