Saturday, October 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन रहा।सेक्टर 18 स्थित देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें पानीपत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों ने भाग लिया।इसी के तहत देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय से भी विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी समय-समय पर अपने महाविद्यालय के साथ-साथ दूसरे महाविद्यालयो में भी भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हैं।कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. पूनम मदान ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी लगन व मेहनत के कारण आया है।इन प्रतियोगिताओं में शंकर (एम.ए. द्वितीय वर्ष) ने निबंध लेखन में तृतीय स्थान, मोहिनी (बी.बी.ए. प्रथम वर्ष) तथा कसक (बी.बी.ए. प्रथम वर्ष) ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, आस्था (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, रोहित जोशी (बी.सी.ए. तृतीय वर्ष) ने स्लोगन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, ब्रह्मजया (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने कविता प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इस प्रतियोगिता को श्रेष्ठ बनाने में डॉ. निधि मल्होत्रा,प्रो. करुणा सचदेवा, प्रो. रितिका जताना, प्रो.रेखा शर्मा का मुख्य योगदान रहा।

Comments