मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आईबी कॉलेज में स्वीप के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जागरूक.
-ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का विद्यार्थियों ने दिया आश्वासन
BOL PANIPAT , 9 सितंबर। भारत चुनाव आयोग के निर्देश पर व जिलाएल निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जीटी रोड स्थित आई बी पीजी कॉलेज में सोमवार को मतदाता जागरूकता सेमिनार का किया आयोजन।
भारत निर्वाचन आयोग की मुहिम के क्रियान्वयन हेतू जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने युवा एवम नवीन फस्र्ट टाइम वोटर्स को जागरुक करने के लिए उन्हें मतदान संबंधी सारी जिज्ञासाओं का समाधान कर मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जिले के कॉलेज एवम विश्वविद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम पर जोर देने के दिए दिशा निर्देश दिए हैं।
एडीसी एवम जिला स्वीप नोडल अधिकारी डा पंकज ने बताया की आईबी कॉलेज में सैकड़ों युवाओं को स्वीप कार्यक्रम से जोड़ते हुए उन्हें 5 अक्तूबर को मतदान के लिए प्रेरित किया तथा सभी कॉलेज के युवाओं ने मतदान के प्रति अपनी रुचि दिखाते हुए मतदान करने तथा अन्य सगे संबंधी, अपने साथियों को भी मतदान कराने का भरोसा जताया।
स्वीप के माध्यम से लोकतंत्र के पावन पर्व में युवा शक्ति आगे आकर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए बूथ तक ले जाए का संदेश दिया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने सभी कॉलेज के युवा विद्यार्थी मतदाताओं से लोकतंत्र के त्यौहार में अपना वोट डालकर पांच अक्टूबर को मतदान दिवस उत्सव में भाग लेने का आहवान करते हुए पानीपत जिले में मत प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से स्वीप कैंपेनर डा हितेश चंद शर्मा ने युवाओं में जोश भरते हुए मैं तूफान, हम चट्टान,हम है लोकतंत्र की पहचान का नारे लगवाकर पहले मतदान, फिर जलपान के स्लोगन के साथ युवाओं से मतदान के दिन अपना वोट डालने के पश्चात बुजुर्ग, दिव्यांग,बीमार मतदाता को वोट डालने के लिए बूथ तक ले जाने में मदद की अपील की तथा जिन्होंने वोट नही डाला उन्हें ढूढकर समय से वोट डालने के लिए उनकी काउंसलिंग करने को प्रेरित किया । इस अवसर पर डॉ अजय, सुनीत, प्रो अजय पाल, निधान सिंह, डा विक्रम,डॉक्टर शर्मिला व डॉ निर्मला आर सी आदि मौजूद रहे।

Comments