Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्वर्ण समाज की बैठक में सर्वसम्मति से स्वर्ण समाज संघर्ष समिति का गठन किया गया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 25, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : राजपूत धर्मशाला पानीपत में स्वर्ण समाज की एक बैठक सीनियर एडवोकेट सियाराम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें शहर के कहीं धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी ने भाग लिया जिसमें सर्वसम्मति से स्वर्ण समाज संघर्ष समिति का गठन किया गया यह संघर्ष समिति यूजीसी कानून के विरोध में 1 फरवरी को डाहर टोल प्लाजा पर हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर के प्रदर्शन करेगी और एक महा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा इस बैठक में  धुन खाप के प्रधान वह किसान यूनियन के पूर्व प्रधान सोनू मालपुरिया ब्राह्मण सभा के प्रधान राम रतन शर्मा महाकाल सेना के प्रधान अमित शर्मा उपमन्यु अखिल भारतीय अक्षत्रीय महासभा हरियाणा के प्रधान यशपाल राणा पानीपत क्षत्रिय सभा के प्रधान सुरेश राणा सेन समाज युवा के अध्यक्ष दीपक सेन और कई  सामाजिक और धार्मिक संगठनों के व्यक्ति उपस्थित रहे  इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान सोनू मालपुरिया ने कहा है कि यूजीसी का काला कानून स्वर्ण समाज पर जो थोपा गया है यह सरासर गलत है अगर सरकार ने इस काले कानून को 1 फरवरी तक वापस नहीं लिया तो डाहर टोल प्लाजा पर सर्व समाज इकट्ठा होकर के इसका विरोध करेगा और जिला उपायुक्त पानीपत को ज्ञापन देगा मालपुरिया ने कहा है कि इस कानून के तहत कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्वर्ण  समाज के बच्चों की पढ़ाई पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि हमारा देश सर्व समाज से बना है और भारतीय जनता पार्टी सरकार स्वर्ण  समाज और अन्य समाजों में इस काले कानून के तहत दरार पैदा कर रही है हम इसका विरोध करते हैं।  ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान राम रतन शर्मा ने कहा है कि यूजीसी कानून स्वर्ण समाज के बच्चों की को पढ़ाई से रोकने के लिए यह काला कानून भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाई है स्वर्ण  समाज 90 से 95% भारतीय जनता पार्टी को वोट देता है जो कि यह हमारे लिए एक धोखा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि राजपूत समाज भारतीय जनता पार्टी का कोर वोटर रहा है सरकार को इस काले कानून को वापस करना होगा क्योंकि इस काले कानून के तहत हमारे बच्चों का स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ना भी मुश्किल हो जाएगा जो भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व  का नारा देकर के हिंदुओं को संगठित करने का कार्य करती थी आज वही  पार्टी समाज  में दरार पैदा करके अपना उल्लू सीधा करने का कार्य कर रही है और अपने सत्ता को बरकरार रखना चाह रही है यह बिल्कुल भी नहीं होगा या तो इस काले कानून यूजीसी को वापस लो नहीं तो पूरे हरियाणा में 1 फरवरी को भारी आंदोलन होगा और  स्वर्ण  समाज संघर्ष समिति हरियाणा के हर जिले और कस्बे में जाकर के लोगों को इस आंदोलन के लिए प्रेरित करेगी इस अवसर पर राकेश शर्मा दुष्यंत राणा कर्मवीर राणा जनक राणा नशा मुक्ति समाज सुधार समिति के प्रधान राजकुमार राणा हरीश भारद्वाज गजेंद्र राणा रतन सेन ब्राह्मण नेता रविंद्र शर्मा राजेश ठेकेदार राकेश फोगाट प्रीतम सिंह प्रेम राणा वासुदेव शर्मा राहुल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.  

Comments