BOL PANIPAT : 3 सितंबर 2024, आर्य महाविद्यालय के हिंदी विभाग दवारा संचालित हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावधान में 14 सितंबर हिंदी के उपल्क्षय में अंत: महाविद्यालय स्तर पर भाषण, काव्य-पाठ, निबंध लेखन व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में कॉलेज के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, और साथ ही हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कॉलेज प्रबंधक समित के प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने अपने बधाई संदेश में विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी और बताया कि…
BOL PANIPAT- वीरवार 1 अगस्त 2024, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के राहुल ने राज्य स्तरीय जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। आज विजेता खिलाडी राहुल का कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर मिठाई खिलाकर स्वागत किया व खिलाडी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल व अनूप गुलिया को बधाई दी। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि आर्य कॉलेज के विद्यार्थी ना केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए अपने महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के तुगलकाबाद के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 25 मीटर जूनीयर मेन राज्यस्तरीय शुटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 30 जुलाई तक करवाय गया जिसमें आर्य कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल जीतकर पानीपत जिले के साथ-साथ अपने प्रदेश हरियाणा का भी नाम रोशन किया। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Share this… Whatsapp Facebook Twitter