Saturday, October 17, 2026
Newspaper and Magzine


गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी के पावन सान्निध्य में धूमधाम से संपन्न हुआ श्री अन्नपूर्णा वस्त्र, अनाज एवं पुस्तक बैंक का ग्यारहवाँ  स्थापना समारोह

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 12, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा वस्त्र, अनाज एवं पुस्तक बैंक के ग्यारहवें स्थापना समारोह गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी के पावन सान्निध्य में धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के शुरूआत हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। महाराज श्री जी के सान्निध्य में दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत हुई। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, प्रमोद विज शहरी विधायक, मेयर कोमल सैनी का दशहरा कमेटी की ओर से सभी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। गीता मनीषी महाराज जी ने कहा कि सेवा के लिए सिर्फ धन का होना जरूरी नहीं है, सेवा का भाव और सेवा करने का विचार और कर्म भी जरूरी हैं। जो व्यक्ति सिर्फ अपने लिए जीता है वो सबसे बड़ा दरिद्र है। महाराज श्री जी ने कहा कि जी.टी रोड स्थित पानीपत नगरी सेवा, सहयोग के लिए विख्यात है। दिन प्रतिदिन सेवा के धार्मिक एवं सामाजिक कार्य यहां होते रहते हैं, उन्होंने कहा कि यह उन्नत एवं जागरूक समाज की निशानी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने सभी दैनिक कार्य सेवा भाव से करने चाहिए और सेवा के बदले में मन में उसके प्रति अहंकार न हो व उसके बदले में सम्मान प्राप्ति की इच्छा भी नहीं होनी चाहिए। व्यक्ति को निस्वार्थ सेवा करते हुए अपने को सम रहना चाहिए, इससे समाज में निश्चय ही अच्छा संदेश जाता है। हमें हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि हमने तो भोजन कर लिया लेकिन पड़ौस में कोई भूखा तो नहीं, भूखे को भोजन कराने से अधिक पुण्य का कार्य और नहीं। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष रमेश माटा, तिलक राज छाबड़ा, अशोक बांगा, प्रीतम गुलाटी, विजय चौधरी, डा. रमेश चुघ, पुरूषोत्तम शर्मा, देवेन्द्र रेवड़ी, कैलाश नारंग ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा वस्त्र, अनाज एवं पुस्तक बैंक के संस्थापक सदस्यों एवं सदस्यों का महाराज श्री ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

राज्यसभा संजय भाटिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरत के समय पानीपत नगर की सभी संस्थाओं ने मिलकर कार्य किया है उन्होंने दशहरा कमेटी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों की प्रशंसा की तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व को सराहा।
शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि महाराज श्री जी की प्रेरणा से पानीपत की सभी संस्थाएं एकजुट होकर सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान रमेश माटा के नेतृत्व में दशहरा कमेटी हर सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में हमेशा अग्रसर रहती है। शहरी विधायक प्रमोद विज एवं मेयर कोमल सैनी ने भी सेवाकार्यों पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा ने सभी संस्थापक सदस्यों, सदस्यों एवं सभी सेवादार जो निस्वार्थ  भाव से पूरा वर्ष अपनी सेवायें देते हैं उन सभी तहेदिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभु पालीवाल, अंकुश बंसल, गजेन्द्र सलूजा, किशन शर्मा, लीला कृष्ण भाटिया, चुन्नी लाल चुघ, राजकुमार छाबड़ा, फतेहचन्द गुलाटी, स्वप्निल जुनेजा, दर्शन रामदेव, हिमांशु बांगा पार्षद प्रीतम गुर्जर, विकास गोयल, महेन्द्र पसरीचा, कैलाश लूथरा, किशन लखीना, कृष्ण गोपाल सेठी, अनिल शर्मा, रमन पाहवा आदि उपस्थित थे।

Comments