Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


ओलंपियन गोल्डन ब्वॉय के नाम से विख्यात नीरज चोपड़ा की एसयूवी गाड़ी का एक्सीडेंट


BOL PANIPAT : ओलंपियन गोल्डन ब्वॉय के नाम से विख्यात नीरज चोपड़ा की एसयूवी गाड़ी का आज पानीपत जीटी रोड पर एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना उस वक्त हुई जब नीरज चोपड़ा के चाचा गाड़ी को चलाकर जीटी रोड पर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। पानीपत बस स्टैंड के नजदीक हरियाणा रोडवेज की एक बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ओवरटेक की कोशिश की । दुर्घटना में नीरज चोपड़ा की गाड़ी की राइट साइड के पिछले दरवाजे कुछ खरोचें आयी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की एसयूवी 700 को उसके चाचा भीम चोपड़ा चला रहे थे। हादसे के बाद चालक परिचालक के साथ उनकी कहासुनी भी हुई। बहस के दौरान चालक परिचालक ने अकड़ दिखाते हुए कहा कि जहां मर्जी शिकायत कर लो हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा यहां तक की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इस बात को लेकर भीम चोपड़ा ने खासी नाराजगी दिखाई और तुरंत पानीपत के एसपी को फोन लगाकर पुलिस को बुलाया मामला बिगड़ता देख चालक परिचालक दोनों ने हाथ जोड़कर भीम चोपड़ा से माफी मांगी। भीम चोपड़ा ने भी उन्हें भविष्य में ऐसी लापरवाही ना करने की चेतावनी देते हुए माफ कर दिया। इस सड़क हादसे की वजह से नीरज चोपड़ा की एसयूवी 700 गाड़ी के पिछले दरवाजे पर खरोच आई है। भीड़ भाड़ होने की वजह से गाड़ी व बस दोनों की स्पीड कम थी जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।

Comments