Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


खेत में सो रहे किसान पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार. मामूली कहासुनी की रंजिश में लाठी-डंडों से किया था हमला.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 26 जुलाई : थाना इसराना पुलिस ने गांव मांडी में खेत में बने कोठड़े में सो रहे किसान पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव मांडी निवासी साहब सिंह, परिक्षित व हरिश के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी साहब सिंह व हरिश सगें भाई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद कर रविवार को तीनों आरोपियों का माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दोरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त डंडें बरामद करने का प्रयास करेंगी।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। जांच के दौरान शनिवार को नामजद आरोपी साहब सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने भाई हरिश और दोस्त परिक्षित के साथ मिलकर रंजिशन किसान पर हमला करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर आरोपी परिक्षित को गांव मांडी से व आरोपी हरिश को पानीपत में देशराज चौक के पास से गिरफ्तार किया।

प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी साहब सिंह ने पुलिस को बताया 18 मई को वह गांव निवासी राजबीर बाइक पर समालखा से घर लोट रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर दोनों सतपाल के खेत के पास बाइक रोककर शराब पीने लगे। तभी सतपाल कोठड़े से बाहर आया और उन्हें खेत में शराब पीने से मना किया, जिस पर उसकी सतपाल के साथ कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। इसके बाद वह और राजबीर वहां से अपने-अपने घर चले गए। उसने यह बात अपने भाई हरिश को बताई। कुछ देर बाद वह, उसका भाई हरिश और दोस्त परिक्षित लाठी-डंडों से लैस होकर पल्सर बाइक से खेत में पहुंचे और कोठड़े में सो रहे सतपाल पर जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए।

यह है मामला:
थाना इसराना में गांव मांडी निवासी सतपाल पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह हाल में सोनीपत के सेक्टर 12 में रहता है। 18 मई को वह खेती के कार्य से गांव आया था और रात को खेत में ही रुक गया। रात करीब 10:30 बजे गांव निवासी साहब सिंह पुत्र राज सिंह और राजबीर पुत्र जिले सिंह उसके खेत में आकर शराब पीने लगे। उसने दोनों को वहां से जाने के लिए कहा, जिसके बाद वे चले गए। और वह कोठड़े में जाकर लेट गया। इसके करीब एक घंटे बाद 3 व्यक्ति आए और उस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए। थाना इसराना में सतपाल की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 333, 109(2), 351(2), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply