खाते से कटे पैसे वापिस भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार. 15 हजार रूपये बरामद.
BOL PANIPAT : 6 अप्रैल 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम खाते से कटे पैसे वापिस भेजने के नाम पर जीन्द के गांव खातला निवासी युवक से 57500 रूपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थान के डूंगरपुर जिला से गिरफ्तार कर लाई। आरोपी की पहचान यश निवासी गोला डूंगरपुर राजस्थान के रूप में हुई।
थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि थाना साइबर क्राइम में अनिष पुत्र शमशेर निवासी खातला जीन्द ने शिकायत देकर बताया था कि वह 2अगस्त 2023 को किसी काम से पानीपत आया था। यहा वह अपने मोबाइल पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल पर एक ऐड आई। उसने ऐड पर क्लिक किया तो खाते से 500 रूपये कट गए। ऐड की स्क्रिन पर दिए मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो बात कर रहे युवक ने कहा 500 रूपये और डाल दो इसके बाद आपके पैसे वापिस कर देगे। युवक ने इस प्रकार बार बार झूठ बोलकर उससे खाते में 57500 रूपये डलवा लिए और बाद में पैसे वापिस देने के मना करते हुए फोन काट दिया। इस प्रकार झांसे में लेकर आरोपी ने उससे 57500 रूपये की ठगी कर ली। अनिष की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच करते हुए वीरवार को राजस्थान के डूंगरपुर जिला से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी की पहचान यश पुत्र नरेंद्र निवासी गोला डूंगरपुर राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी ने ठगी गई नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 15 हजार रूपये व वारदात में प्रयुक्त सिमकार्ड बरामद कर आरोपी की रिमांड अवधी पूरी होने पर शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि स्कैमर्स अलग-अलग तरीके से लोगों के साथ धोखधड़ी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार के लुभावने ऑफर व फर्जी ऐड डालकर लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे है। इनसे बचने के लिए सचेत व सतर्क रहे। साइबर क्राइम होने पर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाए।

Comments