Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। 

By LALIT SHARMA , in Accident , at August 26, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के गांव गढ़ी के नजदीक एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली । राहगीरों ने  रेलवे ट्रैक पर युवती का शव पड़ा देख सूचना GRP को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को ट्रैक से उठाया।

मौका मुआयना के दौरान युवती की पहचान हो गयी । जिसके बाद उसके परिजनों को मामले के बारे में सूचित किया गया । शव को पानीपत नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। जहां परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत पुलिस ने कार्रवाई की व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी देते हुए जीआरपी के जांच अधिकारी ASI बलवान सिंह ने बताया कि मूल रुप से बिहार के रहने वाला विद्यासागर पिछले काफी समय से पानीपत के गांव गढ़ी में रहता है। उसकी 21 वर्षीय बेटी सुनीता, जोकि पिछले काफी समय से मानसिक रुप से परेशान थी। वह घर के पास से गुज़र रही रेलवे ट्रैक के पास पहुंची। जहां वह ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

Comments