लघु उद्योग भारती हरियाणा प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक सफलता पूर्ण सम्पन्न
हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओ ने लिया भाग
मध्य एशिया की समस्या ने उद्योगो को प्रभावित और मुश्किल स्थिति में डाल दिया है: सुभ आदेश मित्तल
BOL PANIPAT , 11 अप्रैल. लघु उद्योग भारती हरियाणा प्रांत कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में सफलता पूर्वक संपन्न हो गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओ ने भाग लिया । लघु उद्योग भारती हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल, महासचिव मनोज रुंगटा, कोषाध्यक्ष रमन सलूजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरुण बजाज समेत भिन्न-भिन्न जिलों के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए । लघु उद्योग भारती जिला पानीपत के अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत और अभिवादन किया । कार्यकारिणी में लघु उद्योग से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं और कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा की गयी और उनके संभव समाधानों पर विमर्श किया गया ।
सुभ आदेश मित्तल अध्यक्ष ने आज हुई कार्यकारिणी की बैठक में गत वर्ष के कार्यों और आगामी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा और विमर्श किया और इस संगठन के विस्तार पर भी सुझाव लिए । उन्होनें कहा कि बैठक में हरियाणा प्रदेश द्वारा न्यूनतम मजदूरी जो की 15220 रुपये कर दी गयी उसका वे स्वागत करते है परन्तु इसको लागू करने का समय ठीक नहीं चुना है । उद्योग पहले ही महंगे कच्चे-माल, उर्जा संकट, बढती लागत और घटती मांग की समस्या से झूझ रहे है । ऐसे में उनपर एक भार और लाद दिया गया है । वे सरकार से आग्रह करते है कि उद्योगों को कुछ समय दिया जाए और न्यूनतम मजदूरी में व्याप्त विसंगतियों को भी दूर किया जाए । सरकार ने प्रदुषण के लिए सीटीई और सीटीओ को अनिवार्य करके और इसकी अनुपालना न करने वालों को जिस प्रकार से आर्थिक रूप से दण्डित किया है उसे भी उद्योगों की चिंता बढ़ी है । इसे तब तक सख्ती के साथ लागू न किया जाए जब तक सभी उद्योंग इस नीति को भली-भाँती समझ और जान न ले । नॉन-कनफर्म्ड औद्यौगिक क्षेत्रो को नियमित करने पर भी बैठक में चर्चा हुई । बल्लबगढ़ और फरीदाबाद में अपडेशन कामयाबी के साथ हो गया है और उन्हें उम्मीद है सरकार और क्षेत्रों में इस तीव्रता देगी । लघु उद्योग भारती की हरियाणा इकाई ने स्वदेशी नीति को अपनाते हुए आईटी सेक्टर से सम्पर्क कर 100 नयी तकनीकों को उद्योगों के लिए अपनाया जिसमें 8 तकनीकें आईसीआईआर से ली है जिससे नए उत्पादों को बनाने में मदद मिली है । वर्तमान में पैदा हुई मुश्किल परिस्थियों के कारण कुछ उद्योंग समय पर सरकारी आर्डर पूर्ण नहीं कर पा रहे जिससे सरकार उनपर आर्थिक दंड लगा देती है । इसे भी कुछ समय के लिए स्थगित किया जाए । देशभर में जितने भी संगठन है हरियाणा प्रदेश और लघु उद्योग भारती उन सभी को साथ लेकर चल रहा है । उन्होनें कहा कि संगठन ने देश के वित्मंत्री और आरबीई को सुझाव दिया था देशभर में एसआईडीबीआई (SIDBI) को शाखाओं में बढ़ोतरी की जाए जिस पर सरकार ने सकारात्मक रूख दिखाया है । बैठिक में जीएसटी रिफंड की समस्या को उठाया गया क्योकि इससे उद्योगों का पैसा फस जाता है जो समय पर निवेश के काम नहीं आता और इससे उद्योंगों के उत्पादन पर असर पड़ता है ।
मनोज रुंगटा महासचिव ने कहा कि लघु उद्योग भारती के माध्यम से लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के समक्ष आ रही कठिनाइयों एवं चुनौतियों को भली भाँती समझ कर उनका पूर्ण और अर्थपूर्ण समाधान करना ही ऐसी बैठकों का उद्देश्य है । उन्होनें भी हरियाणा में बढ़ी न्यूनतम मजदूरी कानून पर भी चिंता व्यक्त की और कहा की उद्योग पहले ही कई संकटों से झूझ रहे है । ऐसे में कुछ उद्योग अपने वर्कर्स विशेष टूर पर महिलाओं को हटा सकते है । इसे भी कुछ समय के लिए टाला जा सकता था । उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में वैसे भी न्यूनतम मजदूरी हरियाणा से कम है ।
रमन सलूजा कोषाध्यक्ष ने बताया कि पश्चिम एशिया युद्ध ने सबसे बड़ा संकट उद्यों के लिए पैदा कर दिया है । न तो मध्य-एशिया सामान जा पा रहा है और न ही आयात हो पा रहा है । इसके सीधा असर उद्यमियों पर पड़ा है । कच्चे माल, उर्जा इत्यादि के दाम 25 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गए है जिससे कई बार तो घाटे में सामन बेचना पड़ता है । सरकार को चाहिए की इस मुश्किल समय में सरकार उनकी जो भी मदद कर रही है या करेगी उसे तत्काल उद्योंगो तक पहुंचाया जाए ।
अरुण बजाज राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने कहा कि यह संगठन इंडस्ट्रियल फेयर जैसे मंचों का आयोजन करता है जो एमएसएमई को व्यापार विस्तार का अवसर प्रदान करते है । सरकारी योजनाओं ऋण जैसे मुद्रा योजना और तकनीकी जानकारी प्रदान करना भी हमारा उद्देश्य है । देश भर में लघु उद्योगों को सशक्त बनाने में और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए हम सैदेव कार्य करते रहेंगे ।
कपिल गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती जिला पानीपत ने कहा कि पानीपत में हुई कार्यकारिणी की इस बैठक ने जिला पानीपत और एनी जिलों के पदाधिकारियों में नव उर्जा का संचार किया है । पानीपत जिले के लिए यह एक विशेष और बड़ा अवसर रहा । लघु उद्योग भारती की हरियाणा इकाई ने छोटे उद्यमों को संगठित करके उनकी कठिनाइयों और उनके समाधाननॉन पर आज विस्तृत चर्च की है ।

Comments