Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


25 अक्टूबर को निकलेगी पानीपत में तृतीय श्री श्याम शाही शोभायात्रा

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at May 2, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के एक निजी होटल में आने वाली 25 अक्टूबर को होने वाली तृतीय श्री श्याम शाही शोभायात्रा निकालने के उपलक्ष में श्री लखदातार सेवा समिति (रजि.) की एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारियों व सेवादारों को पिछले कार्यक्रमों का हिसाब- किताब दिया गया।
समिति के संस्थापक आशु दुआ ने जानकारी देते हुए बताया की इस बार का आयोजन पहले से काफी अलग होगा।
उन्होंने बताया की इस बार पानीपत में पहली बार मध्यप्रदेश का इंटरनेशनल श्याम ब्रास बैंड और उज्जैन का महाकाल बैंड आएगा, ओर वो नजारा देखने वाला होगा, साथ ही में देश भर से अद्बुद्ध झाँकिया पानीपत पहुँचेगी।
वही समिति के प्रमुख सदस्य विपिन अरोड़ा ने बताया इस बार श्याम बाबा के शाही यात्रा के दौरान खाटू धाम के श्याम कुंड का जल का छिंटा बाबा के रथ से सभी पर किया जाएगा।
इस मौके पर पंकज दुआ, सुनंद शर्मा, हार्मिंदर सिंह, हितेश गुगलानी, तेजबीर सिंह, मनोज वधवा, वरुण तायल, वैभव छाबड़ा, नवीन बंसल, आशीष अग्रवाल, डॉ संदीप राजपाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Comments