रास्ता रोककर मारपीट करने के नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 27 जुलाई 2025 : थाना बापौली पुलिस ने बापौली में गोयला अड्डे पर युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जलमाना गांव निवासी साहिल, गौरव व एक आरोपी की पहचान नाबालिग के रूप में हुई है।
थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गौरव व साहिल को शनिवार देर को शाम गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उनके गांव के युवा और गोयला खुर्द गांव के युवा प्रतिवर्ष सावन महिने में कंपीटिशन कर कावड लेकर आते थे। अबकी बार उनके गांव के युवा कावड लेकर आए लेकिन गोयला खुर्द गांव के युवा कावड नहीं लाए। इसी का रौब दिखाने के लिए उन दोनों ने नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर 25 जुलाई को गंडासी व चाकू से लैस होकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर नाबालिग आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया और आरोपी साहिल व गौरव को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गंडासी, चाकू व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने का प्रयास करेगी।
यह है मामला
थाना बापौली में गोयला खुर्द गांव निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 25 जुलाई को साय करीब 6:30 बजे वह बापौली में गोयला अड्डा पर दुकान पर सामन लेने के लिए जा रहा था। तभी एक बाइक पर जलमाना गांव निवासी साहिल, गौरव व इनका एक साथी सवार होकर आए और उसकी कावड़ वाली टी शर्ट देख रास्ता रोक गाली गलौच करने लगे। साहिल के हाथ में गंडासी व गौरव के हाथ में चाकू था। उसने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ हाथापाई की। आरोपी उसे व गांव वालों को आगे मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने चौराहे पर हाथों में लिए हथियारों को लहराते हुए और गांव के मुख्यद्वार पर गांव वासियों को गाली गलौच करते की अपनी वीडियों बनाई। वीडियों उसको गांव के एक वॉटसअप ग्रुप में मिली। राहुल की शिकायत पर थाना बापौली में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments