प्रशासन अवैध खनन पर पूरी तरह शिकंजा कसेगा : सीईओ जिला परिषद नरेंद्र पाल मालिक
-अप्रैल से अब तक 116 वाहनों को किया सीज. अवैध खनन करने वालों को लगाया 66,00,664, रुपए जुर्माना. 38 के खिलाफ की एफआईआर दर्ज.
BOL PANIPAT ,29 जनवरी।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने गत दिवस जिला सचिवालय में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन को हर हाल में रोका जाएगा। अवैध खनन में शामिल होने वालों को सलाखों के पीछे का रास्ता दिखाया जाएगा। अवैध खनन अपराध है। उनके खिलाफ शख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने माइनिंग अधिकारी को निगरानी बरतने,वाहनों की चेकिंग में और गति प्रदान करने की निर्देश दिए। जिला माइनिंग अधिकारी निरंजन सिंह ने कहा कि अप्रैल माह से अब तक 116 वाहनों को सीज किया जा चुका है। पूरी सख्ताई बरती जा रही है। अब तक 66,00,664 रुपए जुर्माना किया जा चुका है। इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम अश्विनी कुमार, माइनिंग अधिकारी निरंजन सिंह, आरटीए नीरज जिंदल,एस ई राजीव कुमार , एसडीओ पॉल्यूशन बोर्ड सोनू वत्स, एसडीओ सिंचाई कपिल राणा आदि मौजूद रहे।

Comments