Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


खेत में ट्यूबवेल चलाने गया था.करंट लगने से मौत

By LALIT SHARMA , in Accident , at August 16, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : (प्रीति शर्मा )छाजपुर खुर्द गांव में बिजली का करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत हो गई। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार छाजपुर खुर्द गांव निवासी प्रवीन पुत्र दलीप सैनी मंगलवार सुबह अपने खेत में ट्यूबवेल चलाने गया था। लेकिन काफी समय तक वापिस नही आया। करीब 2 घंटे तक घर वापस ना पहुचंने पर उसके साझीदार अंकित पुत्र बिंदर ने उसे बार-बार फोन किया, लेकिन प्रवीन ने फोन नही उठाया तो वह अंकित ने खेत गया और उसने जाकर देखा कि प्रवीण बेहोशी हालत में पड़ा था उसने इसकी सुचना तुरंत प्रवीन के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन खेत में पहुंचे उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवीण अपने मां-बाप का इकलौता बेटा और दो बहनों का इकलौता भाई था। प्रवीन की एक लडक़ी और दो लडक़े हैं। प्रवीन के पिता दिलीप सैनी का कहना है कि हम वो पति-पत्नी बीमार रहते हैं उनकाा सहारा भगवान ने छीन लिया है।

Comments