Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पाईट कॉलेज के वैभव गोयल ने जीता 11000 का नकद इनाम और 50000 के गिफ्ट वाउचर्स

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पाईट कॉलेज के इन्क्यूबेशन सेंटर में स्टार्ट अप स्पर्धा नाम से एक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे 100 से ज्यादा टीमों ने नए नए स्टार्ट अप के आईडिया सामने रखे | तीन महीने चली इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 10 टीमों को एंट्री मिली | साइबर सिक्योरिटी , ऑटो इनेबल्ड सर्विस , कंसल्टेंसी ,आटोमेटिक वाटर प्लांटिंग और कई तरह के नए आईडिया रखे गए | जोमेटो , स्पिन्नी , क्लासमेट के फाउंडर्स,को फाउंडर्स और इंडिया एक्सेलेरेटर के प्रतिनिधियों की फाइनल जजमेंट के बाद बी टेक साइबर सिक्योरिटी क्लास के वैभव गोयल के स्टार्ट अप आईडिया फिक्स असिस्ट को पहला स्थान मिला , जिसके लिए वैभव को 11000 रूपये नकद, 50000 रूपये के वाउचर्स और 2000 डॉलर स्टार्ट अप पर्क्स इनाम में मिले |

दूसरे स्थान पर बी टेक कंप्यूटर साइंस क्लास के लकी खन्ना और जितेंदर ने दूसरा स्थान हासिल किया उन्होंने बिग बकेट नाम के सोशल मीडिया कैंपेन नाम से स्टार्ट अप आईडिया पेश किया था , इसके लिए उन्हें 7500 रूपये का कॅश , 30000 रूपये के वाउचर्स और 2000 डॉलर स्टार्ट अप पर्क्स इनाम दिया गया |

बी टेक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के गुलाबप्रीत और स्वंयम के वीरा स्टार्ट अप को तीसरा स्थान मिला जिसके लिए उन्हें 5000 रूपये का कॅश , 20000 रूपये के वाउचर्स और 2000 डॉलर स्टार्ट अप पर्क्स दिए गए | मेंबर सेक्रेटरी सुरेश तायल, वाईस चेयरमैन राकेश तायल, डॉ शक्ति कुमार और सभी जज ने विधार्थियों को प्राइज दिए | सुरेश तायल ने अपने एंटरप्रेन्योर बनने के अनुभव सबके साथ साँझा किए |

कॉलेज के वाईस चेयरमैन राकेश तायल ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कॉलेज के इन्क्यूबेशन सेंटर में इन्हे अपने स्टार्ट अप शुरू करने के लिए जितना भी स्पेस चाहिए दिया जाएगा और किसी भी तरह की फंडिंग की जरुरत पड़ेगी तो उसके लिए भी कॉलेज मैनेजमेंट हमेशा इनके साथ है |

डॉ शक्ति कुमार ने भी सभी विजेताओं को बधाई दी और कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर डॉ शक्ति अरोड़ा को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद दी | डीन एकेडेमिक्स डी पी एस चौहान, डा बी बी शर्मा डीन स्टूडेंट वेलफेयर,डॉ विनय खत्री , डॉ सुरेश गुप्ता, डॉ मुकेश , डॉ दिनेश वर्मा , राजन सलूजा , डॉ सुमन दहिया , राजेंदर कुमार , डॉ निशा , तरुण मिगलानी भी इस मौके पर मौजूद रहे |

Comments