Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


बाल भवन पानीपत में बाल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 23, 2026 Tags: , , , , ,

जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी के निर्देशन में आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएँ

BOL PANIPAT , 23 अक्टूबर। जिला बाल कल्याण परिषद, पानीपत द्वारा मान्ïनीय उपायुक्त के आदेशानुसार आयोजित बाल दिवस प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के अंतर्गत आज सोलो डांस, क्लासिकल सोलो डांस, सोलो सॉन्ग, फैंसी ड्रेस एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी के निर्देशन में किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया, वहीं गायन प्रतियोगिता में अपनी मधुर आवाज से प्रतिभा का परिचय दिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न रूपों के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच प्रदान करना है।

कल होगा बाल महोत्सव की प्रतियोगिताओं का समापन

बाल भवन, पानीपत में आयोजित बाल दिवस प्रतियोगिताओं की श्रृंखला का समापन कल किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा। बाल भवन का यह आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने, आगे बढऩे और नई उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Comments


Leave a Reply