Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


लगातार अभ्यास करना चाहिए, अभ्यास ही हमें सक्षम बनाता है: आईजी मनीष चौधरी आईपीएस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 3, 2026 Tags: , , , , , ,

-आईजी मनीष चौधरी ने पानीपत पुलिस लाईन में पुलिस कंपनियों का किया निरीक्षण

BOL PANIPAT , 03 फरवरी : पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मनीष चौधरी आईपीएस ने मंगलवार को जिला पानीपत का दौरा किया। उनके पानीपत आगमन पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस द्वारा उनका स्वागत किया गया। दौरे के दौरान आईजी मनीष चौधरी आईपीएस ने पानीपत पुलिस लाईन में लॉ एंड आर्डर की सिच्युएशन से निपटने के उद्देश्य से गठित की पुलिस कंपनियों का निरीक्षण किया और कंपनियों में तैनात जवानों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों की तैयारियों, अनुशासन एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक मनीष चौधरी आईपीएस ने जिला पुलिस की कानून व्यवस्था संबंधित तैयारियों की सराहना करने के साथ ही और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिले में कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चार पुलिस कंपनियों का गठन किया गया है। इन कंपनियों के जवान लाठी-डंडा, कैन शील्ड, टियर गैस, एंटी राइट एक्यूपमेंट तथा आधुनिक हथियारों से लैस रहते हुए वन-कॉल तैयारी की स्थिति में रहेंगे, ताकि किसी भी आपात या संवेदनशील स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

आईजी मनीष चौधरी आईपीएस ने निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिले में यदि कहीं भी कानून व्यवस्था से संबंधित कोई चुनौती उत्पन्न होती है, तो यह पुलिस बल हर प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहें। उन्होंने पुलिस कंपनियों को नियमित अभ्यास व ड्रिल करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास से ही बल की कार्यकुशलता एवं प्रतिक्रिया क्षमता में और अधिक सुधार संभव है।
इसके उपरांत आईजी मनीष चौधरी ने पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत संवाद किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आईजी मनीष चौधरी आईपीएस ने कहा कि अपराधों का पता लगाने और अपराधियों की पहचान में सीसीटीवी कैमरे अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिला में महत्वपूण स्थानों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया। सभी क्षेत्रों मे पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग की जाये व सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग करे। उन्होने कहा कि जनता के साथ सभ्य व्यवहार करें। जनता के साथ बेहतर समन्वय ही कानून व्यवस्था की मजबूती का आधार है। बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को निरंतर सम्मानित करना चाहिए, जिससे ओर जवान प्रेरणा लेकर सराहनीय कार्य करें। आईजी मनीष चौधरी आईपीएस ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी नरेंद्र कादियान, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी आत्माराम व अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Comments


Leave a Reply