विप्रो पोर्टल पर 30 के बाद नहीं होगा कार्य: कृष्ण कुमार
BOL PANIPAT , 26 अप्रैल। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 30 अप्रैल के बाद विप्रो पोर्टल बंद हो जाएगा , इसलिए 30 अप्रैल से पहले सभी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठान में लगे अप्रेंटिस के अपलोड नंबर तथा अखिल भारतीय शिक्षा परीक्षा के प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लें।
जिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल से पहले सभी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठान में लगे अप्रेंटिस के अपलोड नंबर तथा अखिल भारतीय शिक्षुता परीक्षा 108 वीं , 109 वीं , 110 वीं व 111 वीं के प्रमाण पत्र डाऊननोड कर लें। 30 अप्रैल के बाद विप्रो पोर्टल से संबंधित कोई भी कार्य करना संभव नहीं होगा ।
ऐसे में सभी प्रतिष्ठान पोर्टल से संबंधित लंबित कार्य को निर्धारित तिथि से पहले करना सुनिश्चित करें । उन्होंने बताया कि पोर्टल बंद होने के बाद किसी भी प्रकार के कार्य के लिए संबंधित प्रतिष्ठान स्वयं जिम्मेदार होगा।

Comments