Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विश्व हास्य दिवस मनाया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 4, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : राजस्थानी परिवार सेवा समिति के तत्वाधान में आज 4 मई को अपना आशियाना, जन सेवा दल, आदर्श नगर में वृद्ध,असहाय व बेसहारा लोगों के साथ मिल कर हास्य दिवस मनाया । प्रधान नरेश आचार्य ने बताया कि  वृद्ध,असहाय व बेसहारा लोगों चेहरे पर खुशी लाने के उद्देश्य से परिवार ने यहां पर रह रहे लोगों को अपने हाथों से भोजन कराया तथा जरूरत का सामान दिया । इस अवसर पर राजस्थानी परिवार के सदस्यों ने आश्रम में रह रहे लोगों का हाल-चाल जाना तथा  राम नाम की माला व विभिन्न संस्कृति गतिविधियों से लोगों के चेहरे पर हंसी बिखेरी । राजस्थानी परिवार सेवा समिति के सचिव राजेंद्र खुराना ने बताया कि मानव सेवा से ही सच्ची सेवा है और इसी को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं। आज भी इसी  कड़ी में समिति के लोग अपना आशियाना में इकट्ठे हुए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पी डी चौधरी व राकेश मुन्दड़ा  कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सलाहकार सुमेर सिंह व कैलाश शर्मा ,अमृत वर्मा , लक्ष्मण सिंह, मोती लाल जिंदल, दीपक सचदेवा, संदीप शर्मा, अनीता आचार्य, नूपुर शर्मा ने मिलकर सेवा कार्य में सहयोग दिया तथा 11000 /की राशि  सेवा दल को भेट की। जन सेवा दल के चमन गुलाटी ने सभी साथियों का धन्यवाद किया और  राजस्थानी परिवार द्वारा किए जा रहे हैं सामाजिक कार्य की प्रशंसा की ।

Comments