योग से मन शांत होता है :डॉ अजय कुमार गर्ग
BOL PANIPAT : आई.बी. पीजी महाविद्यालय पानीपत में 21 जून 2023 को एनएसएस यूनिट, एनसीसी यूनिट और संस्कारशाला क्लब के द्वारा नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार मनाया गया। प्रोटोकॉल का उद्देश्य योग अभ्यास जैसे योग निद्रा, प्राणायाम, ध्यान आदि के माध्यम से शांति सद्भाव और कल्याण प्राप्त करने के लिए जनता के बीच सामान्य जागरूकता पैदा करना है। हर साल की तरह इस साल भी भारतीय आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए टीम चुनी है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम योग फार वसुधैव कुटुंबकम है इस थीम का सिद्धांत “वन वर्ल्ड वन हेल्थ ” गया है वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है “पूरी धरती ही एक परिवार” है । प्रारंभ में एनएसएस यूनिट, एनसीसी यूनिट और संस्कारशाला यूनिट के द्वारा प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग जी को पौधा देकर सम्मानित किया गया इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों को कॉलेज प्रांगण में प्रोफेसर रेखा द्वारा योगा करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इस दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव दिया था। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि योग के विभिन्न रूपों से हमारे शरीर एक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है योग से मन शांत होता है योग से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है। आज के दिन प्रोफेसर रेखा शर्मा द्वारा सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को यह शपथ दिलाई गई कि हम प्रतिदिन सुबह उठकर अपने व्यस्त समय में से थोड़ा सा समय अपने शरीर को स्वस्थ रखने में दे और योगा करें । एनएसएस संयोजक डॉ जोगेश ने कहा कि लगभग सभी डॉक्टरों ने यह साबित कर दिया है कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है और मन की शांति और बेहतर सेहत के लिए जरूरी माना जाता है । संस्कारशाला क्लब के संयोजक प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता ने कहा कि योगाभ्यास से आम रोगों से भी मुक्ति पा सकते हैं । योग से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं । एनसीसी संयोजक लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने कहा कि डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहतर ही फायदेमंद है योग से रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है । सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें । इस वर्ष 9 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लगभग 30 छात्र-छात्राएं व शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहे।

Comments