Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार, दाव पर लगी 2720 रूपए की नकदी बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 सितंबर: थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने शिव नगर में गुप्ता फैक्टरी के पास सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टा खाईवाली में दाव पर लगी 2720 रूपए की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान रविदास नगर निवासी अनिल के रूप में हुई है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की एक टीम को सोमवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की शिव नगर में गुप्ता फैक्टरी के पास दुकान के बाहर एक युवक सट्टा खाईवाली कर रहा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम में तैनात साथी मुलाजमान को सिविल पाश्चात में बोगस ग्राहक बनाकर 20 रूपए का नोट देकर युवक के पास भेजा। साथी मुलाजमान की और से इशारा मिलते ही टीम ने सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अनिल निवासी रविदास नगर के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 2720 रूपए की नकदी बरामद हुई।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आरोपी के खिलाफ हरियाणा प्रिवेंसन ऑफ पब्लिक गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments


Leave a Reply