Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 मार्च 2023, थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने अवैध देसी शराब की 28 बौतल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विजय पुत्र देशराज निवासी भगत नगर के रूप में हुई।

थाना तहसील केंप प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान तहसील कैंप में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की भगत सिंह नगर में शिव मंदिर से थोड़ा आगे एक युवक घर के बाहर प्लास्टिक कट्टे में शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत मौके पर दंबिस दी तो एक युवक गली में अवैध रूप से शराब बेचते मिला। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विजय पुत्र देशराज निवासी भगत सिंह नगर के रूप में बताई। आरोपी के पास प्लास्टिक कट्टे से 4 बोतल, 18 अध्धे व 60 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसेंस मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments