Saturday, August 15, 2026
Newspaper and Magzine


युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलकूद में दिखाएं प्रतिभा: एसपी अजीत सिंह शेखावत

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 26, 2024 Tags: , , , , ,

-नशा मुक्त अभियान के तहत जिला के 51 गांवों व 6 कॉलोनियों को किया नशा मुक्त घोषित

-अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवा दिया नशा मुक्त हरियाणा का संदेश, नशा न करने की दिलाई शपथ

BOL PANIPAT : 26 जून 2024, 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर जिला पुलिस द्वारा पट्टीकल्याणा, अटावला, ददलाना व राणा माजरा गांव में खेल प्रतियोगिता करवा नशा मुक्त हरियाणा का संदेश दिया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों, स्कूल व एकेडमी की वॉलीवाल व कबड्डी की टीमों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संदीप कुमार, उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र कादियान, उप पुलिस अधीक्षक शहर सतीश गौतम व उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने संबोधित करते हुए युवाओं व समाज के लागों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जीवन में कभी नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के सरपंच व काफी संख्या में मौजिज व्यक्ति मौजूद रहें। समालखा खंड के नशा मुक्त 18 गावों के सरपंचों को सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि समाज से नशा जैसी बुराई को खत्म करने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 जून से 26 जून तक “नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा” चलाया गया। अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसमें आमजन का भरपूर सहयोग मिला। लोगों ने अपने क्षेत्र व गांव में नशे जैसा काम ना होने देना व नशे की सूचना पुलिस को देने का भी आश्वासन दिया। पानीपत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहे हैं और आगे भी इसी तरह के प्रयास जारी रहेंगे ताकि नशे जैसी बुराई को समाज से जल्द से जल्द जड़ से खत्म किया जा सके। जिला पुलिस जागरूकता अभियान के साथ साथ नशा तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस ने सरपंचों व मौजिज लोगों को साथ लेकर नशा तस्करी व नशे के सेवन पर अंकुश लगा जिला के 51 गांवों व 6 कॉलोनियों को नशा मुक्त घोषित किया है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ड्रग्स के कारोबार की रोकथाम व इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस का सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति जिसके पास ड्रग्स के कारोबार या इसमें संलिप्त लोगों के बारे में विश्वसनीय सूचना है तो वह व्यक्ति पानीपत एंटी नारकोटिक्स सेल इचार्ज के मोबाइल नंबर 7419600124 या संबधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी, चौकी इंचार्ज या डायल 112 पर दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मोबाइल नंबर 7056000100 पर वॉटसअप मैसेज कर सूचना दे सकते है। सूचना का सत्यापन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

युवाओं के लिए संदेश

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर युवाओं को संदेश दिया युवा देश की धरोहर है इसलिए वे नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपना व अपने देश प्रदेश का नाम रोशन करें।

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम

पट्टीकल्याणा गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता कबड्डी के फाइनल मैच में गोला खेड़ा गांव की टीम ने अपोलो इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 39-30 से हराया। पहले स्थान पर गांव गोला खेड़ा, दूसरे पर अपोला इंटरनेशनल स्कूल व तीसरे स्थाना पर 16 राजपूताना आर्मी की टीम रही।
वॉलीवाल में पहले स्थाना पर पट्टीकल्याणा एकेडमी, दूसरे पर पटटीकलयाणा स्कूल व तीसरे स्थान पर छाजपुर गांव की टीम रही।

इसी प्रकार अटावला व ददलाना गांव में कबड्डी व राणा माजरा गांव में वॉलीवाल खेल की प्रतियोगिता करवाई। पहला, दूसरा व तीसरा स्थाना प्राप्त करने वाली टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

पानीपत को नशा मुक्त करने की दिशा में जिला पुलिस द्वारा किये प्रयास के सार्थक परिणाम दिखे
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत बीते 6 माह में पानीपत पुलिस ने नशे की गर्त में फंसे लोगों 864 लोगों का सिविल अस्पताल के डी एडिक्शन सेंटर में इलाज करवा मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया।

थाना समालखा क्षेत्र के 171, थाना मतलौडा क्षेत्र के 146, थाना इसराना क्षेत्र के 92, थाना बापौली क्षेत्र के 71, थाना सनौली क्षेत्र के 132, थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के 46, थाना किला क्षेत्र के 23, थाना चांदनी बाग क्षेत्र के 21, थाना तहसील कैंप क्षेत्र के 35, थाना माडल टाउन क्षेत्र के 20, थाना सेक्टर 13/17 क्षेत्र के 38, थाना सदर क्षेत्र के 37, थाना सेक्टर 29 क्षेत्र के 27 व थाना शहर क्षेत्र के 5 लोगों का इलाज करवाया गया है।

103 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 64 अभियोग दर्ज किये गए

इसी प्रकार अभियान के तहत 1 जनवरी 2024 से 25 जून 2024 तक नशा तस्करी के 64 अभियोग दर्ज कर 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों पीछे भेजने का काम किया।
बरामदगी इनसे 159 किलो 527 ग्राम गांजा, 7 किलो 872 ग्राम अफीम, 7 किलो 330 ग्राम चरस, 37 किलो 990 ग्राम पोपी हस्क, 161 ग्राम स्मैक, 99 ग्राम हेरोइन, 102 ग्राम अफीम के पौधे व 5911 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए है।
नशा तस्करों व नशे की गर्त में फंसे लोगों पर निगरानी के लिए ग्राम प्रहरियों की विशेष रूप से जिम्मेदारी लगाई गई है।

17 मामलों में 23 नशा तस्करों को सजा करवाई

पानीपत पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में दमदार पैरवी करते हुए बीते साढ़े 5 माह में नशा तस्करी के 17 मामलों में 23 आरोपियों को माननीय न्यायालय से सजा करवाई
माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को 2 साल से 10 साल तक की सजा व 20 हजार से 1.50लाख रूपये तक का जुर्माना किया गया।

51 गांवों व 6 कॉलोनियों को नशा मुक्त घोषित किया

बसाडा, कारकोली गढ, बुढनपुर, सिम्बल गढ़, बिलासपुर, हलदाना, गढी त्यागन, करहंस, पावटी, मच्छरौली, नन्हेडा,अधमी, नवादा आर, नवादा, तामशाबाद, मतरौली, जलमाना, उझा,जालपाड, बिझौंल,महराना, खुखराना, जाटल, चन्दौली, खोतपुरा, कुटानी, राजाखेडी, मोहाली, धर्मगढ, गाजंबड, ददलाना, अहमदपुर माजरा, अलुपुर, जोशी, नैन, वैसर, आसन खुर्द, उटला, खलीला माजरा, जौंधन कला, कैथ, भाउपुर, भादड़, नूरपुर, पसीना खुर्द, दीवाना, जौरासी खालसा, निजामपुर, शिमला मौलाना, आसन कला गांव को नशा मुक्त करने के साथ ही शहर में राज नगर कॉलोनी, आजाद नगर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, गांधी कॉलोनी व इंसार बाजार को नशा मुक्त घोषित किया है।

Comments