Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार. 4 वारदातों का खुलासा. चोरीशुदा दो गैस चुल्हे व एक सिलेंडर बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 3, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 मार्च 2023, सीआईए वन पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पानीपत व करनाल में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को वीरवार साय काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र मेहर सिंह निवासी सालवन करनाल व अंशु पुत्र सुनील निवासी बाबरपुर पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान जीटी रोड टोल प्जाजा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक बाबरपुर मंडी में किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान राहुल पुत्र मेहर सिंह निवासी सालवन करनाल व अंशु पुत्र सुनील निवासी बाबरपुर पानीपत के रूप में बताते हुए 25 फरवरी की रात बाबरपुर मंडी के नजदीक एक चाय के खोखे से दो गैस चुल्हे व एक गैस का सिलेंडर व बर्तन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना सदर में सोमनाथ निवासी बाबरपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने पानीपत में अलग-अलग स्थान पर चोरी की दो अन्य वारदातों के अतिरिक्त करनाल जिला में एक चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना सेक्टर 13/17, थाना सदर व जिला करनाल के थाना मुनक में मुकदमें दर्ज है।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर पानीपत व करनाल में एक के बाद एक चोरी की 4 वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा दो गैस चल्हे व एक गैस सिलेंडर बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ;

  1. दोनों आरोपियों ने मिलकर 25 फरवरी की रात बाबरपुर मंडी के पास चाय के खोखे का ताला तोड़कर दो गैस चुल्हे व एक गैस का सिलेंडर व बर्तन चोरी किये । थाना सदर मे सोमनाथ निवासी बाबरपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. दोनों आरोपियों ने मिलकर सितम्बर 2022 में पानीपत के सेक्टर 18 में स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के एक कमरे से पर्स चोरी किया। पर्स में सोने का एक मंगलसूत्र, कुछ पैसे व एक मोबाइल फोन था। थाना सेक्टर 13/17 में किरण पत्नी संदीप निवासी छपरा सोनीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. दोनों आरोपियों ने मिलकर 23 जनवरी की रात गांव रजापुर में डूडपुर डेरे पर लगे सरकारी ट्यूबवेल की 300 फुट बिजली की केबल चोरी की। थाना सदर में गांव रजापुर निवासी गणेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. दोनों आरोपियों ने मिलकर करीब 10 दिन पहले रात के समय करनाल के गांव बला में अड्डे पर एक मोबाइल की दुकान से लेपटॉप व कई मोबाइल फोन व डाटा केबल चोरी की। जिला करनाल के थाना मुनक में मुकदमा दर्ज है।

Comments