Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


छाजपुर के पास दो बाईकों में आमने-सामने हुई टक्कर, चार घायल एक की हालत गंभीर, रोहतक किया रैफर

By LALIT SHARMA , in Accident , at February 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : बापौली (प्रीती शर्मा), 19 फरवरी : छाजपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए, जिसमे से एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, तीन की हालात स्थिर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शनिवार को सनौली रोड़ पर गांव छाजपुर के पास एक बाइक पर सवार होकर यूपी के कैराना निवासी गुलबहार व मोबिन पानीपत की तरफ आ रहे थे, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक सनौली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो छाजपुर के पास पहुचें तो दोनों के बीच अचानक सडक़ पर स्कूटर आ गया जिससे बचने के लिए दोनों बाइकों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी।

हादसे की सूचना पर घायलों को सामान्य अस्पताल लाया गया और उपचार शुरू किया। गुलबहार की हालात गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।

Comments