पानीपत नगर निगम विधायकों, पार्षदों से लेकर अधिकारियों तक बन गया भष्टाचारियो का अड्डा- ओमवीर सिंह पंवार
BOL PANIPAT : 20 मार्च:- देशराज कॉलोनी स्थित बनियो वाले श्मशान घाट के गेट पर आज विभिन कॉलोनीवासियों ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ओमवीर सिंह पंवार के नेतत्व में इकठ्ठा होकर पिछले काफी समय से रोड पर जलभराव को लेकर निगम निगम के वार्ड नं05 वार्ड नं0 7 के भाजपा पार्षदों के साथ निगम अधिकारियों के खिलाफ जनहित में जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुऐ कहा कि शमशान घाट के सामने करीब डेढ़ वर्ष से ऐसी स्थित बनी हुई है कि यहां से अर्थी लेकर क्या कोई भी व्यक्ति खाली हाथ भी यहा नही गुजर सकता है बड़े बड़े वायदे करने वाले भाजपा के विधायक व पार्षदो की नजर शमशान पर पड़ी ।
काग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने कालोनी वासियो के साथ मिलकर रोष प्रकट करते कहा कि आज पानीपत नगर निगम विधायको, पार्षदो से निगम अधिकारियों तक सब मिलकर नगर निगम लूट मचा ने में लगे हुये नशा मुक्ति समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राजकुमार राणा ने पार्षदो पर आरोप लगाते हुये कहा कि जहाँ सड़क की जरूरत नही है वहां बार बार टेंडर करके सही सड़क को उखाड़कर दोबारा बनाने में लगे हुये है लेकिन जहा लोग अंतिम संस्कार के लिए अर्थी लेकर आते है वहाँ कोई ध्यान नही दे रहा है ।
वही स्थानीय निवासी गुलशन मलहोत्रा ने नगर निगम पर भष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम सफाई के नाम पर करोड़ो रूपये खर्च करता है लेकिन यहां पर कोई भी नालो की सफाई नही होती है जिससे लगता है कि यह सारा पैसा अधिकारियों व भाजपा नेताओं की जेब भरने का काम चल रहा है । उपस्थित सभी कॉलोनीवासियो नगर निगम पानीपत के भष्ट अधिकारियों, भाजपा विधायकों, वार्ड के पार्षदो के खिलाफ इतना आक्रोश था कि सभी निगम प्रसाशन व विधायकों, वार्ड के पार्षदो के खिलाफ़ मुर्दाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ओमवीर सिंह पंवार, नशा मुक्ति समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राजकुमार राणा, गुलशन मल्होत्रा, प्रदीप राणा, जगदीश लाल अरोड़ा, मनोज गर्ग, जयकुमार, धर्मपाल प्रजापति, मंगल सिंह, छोटे लाल गुप्ता, नशीब सिंह उर्फ काला, जसबीर राणा, संजीव शर्मा, पप्पू शर्मा, नितिन अरोड़ा, कपूर, अनिल गर्ग, नीटू जाट आदि मुख्यरूप से काफी संख्या में कालोनी वासी मौजूद थे ।

Comments