15 से 17 अप्रैल तक “घर बनें मंदिर” विषय पर त्रिदिवसीय शिविर का आयोजन किया जायगा
BOL PANIPAT : 12 अप्रैल, पानीपत, ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 15 से 17 अप्रैल तक “घर बनें मंदिर” विषय पर त्रिदिवसीय शिविर का आयोजन. आज शहर के सेक्टर-12 स्थित ओमशान्ति भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। इस मौके पर सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. सुनीता व ज्योति बहन उपस्थित रहे। ज्योति बहन ने जानकारी में बताया कि आनेवाली 15, 16 और 17 अप्रैल को शहरवासियों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह त्रिदिवसीय कार्यक्रम अपने गृहस्थ जीवन में महापरिवर्तन लाने का एक सुनहरा अवसर है। बहन जी ने आगे बताया कि तीनों ही दिन सुबह-शाम दो सत्रों में कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम का समय रहेगा 6 से 7:30 बजे (सुबह और शाम)। और यह कार्यक्रम सनौली रोड़ स्थित सत्यम पैलेस में (लोटस हॉस्पिटल के नजदीक) आयोजित किया जाएगा
हर दिन एक नए विषय पर वक्तव्य चलेगा। जैसे पहले दिन का विषय रहेगा क्षमा याचना, दूसरे दिन शुभ-कामना दिवस, और तीसरे दिन शुक्रिया दिवस मनाया जाएगा। साथ ही राजयोग के माध्यम से परमात्मा को याद करने की सहज विधि भी सिखाई जाएगी। इन सभी सत्रों में बतौर मुख्य वक्ता रहेंगी राजयोग प्रशिक्षिका और मोटिवेशनल ट्रेनर बीके सुनीता बहन ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतयः निशुल्क रहेगा।
सुबह और शाम 2 सत्रों में कार्यक्रम रखने की वजह बताते हुए बीके बहन ने कहा कि जो व्यक्ति घरेलू कार्यों की वजह से सुबह नही आ सकते, वह शाम को अपने कार्य व्यवहार से निवृत होकर इस कार्यक्रम का लाभ ले सकेंगे। बीके सुनीता बहन ने शहरवासियों को आह्वान करते हुए कहा कि भागदौड़ भरे जीवन मे अगर खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं तो सिर्फ 3 दिन के लिए समय निकालकर कार्यक्रम में जरूर पहुंचे।

Comments