Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


पुराने पोर्टल पर प्रशिक्षुओं की परीक्षा संबंधी और अन्य अधूरा रिकॉर्ड पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 17 अप्रैल। भारत सरकार की ओर से आईटीआई पास युवाओं के लिए बनाया गया शिक्षुता पोर्टल अप्रेंटिसशिप.जीओवी.इन 30 अप्रैल को बंद होगा और एक मई से नया प्रशिक्षु पोर्टल शुरू हो जाएगा। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सरकार ने नया शिक्षुता पोर्टल अप्रेंटिसशिप इंडिया.जीओवी.इन लांच कर दिया गया है।

ऐसे में सभी अधिकारी उनके कार्यालय में कार्य का प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षुओं को 30 अप्रैल से पहले उनका प्रमाण पत्र डाउनलोड करवा कर सौंप दें। किसी प्रशिक्षु ने अपना कार्य अनुभव का सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं किया है तो वह 30 अप्रैल से पहले डाउनलोड कर सकता है। उपायुक्त ने बताया कि अधिकारी पुराने पोर्टल पर प्रशिक्षुओं की परीक्षा संबंधी और अन्य अधूरा रिकॉर्ड पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें। निर्धारित तिथि के बाद भी अगर किसी विभाग का रिकॉर्ड अधूरा रहता है तो उसके लिए विभाग खुद जिम्मेदार होगा।

Comments