Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


CLAT की प्रवेश परीक्षा में पानीपत की छात्रा ने पाया प्रथम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई० बी० महाविद्यालय की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी  दृष्टि  शर्मा ने लॉ प्रवेश परीक्षा (CLAT) में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त छात्रा के पिता एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट का  कार्य करते हैं। दृष्टि का लक्ष्य न्यायाधीश बनना है।

कुटानी रोड निवासी यह छात्रा ने स्वयं मेहनत कर इस कठिन परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने  छात्रा को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ मधु शर्मा , प्रो अश्वनी गुप्ता उपस्थित रहे ।

Comments