Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


12 जून से 26 जून तक मनाया जा रहा है ‘नशे से आजादी पखवाड़ा’. जिलेभर के लोगों को किया जाएगा जागरूक.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 12, 2022 Tags: , , , , ,

‘नशे से आजादी पखवाड़ा’ के तहत पानीपत पुलिस की टीमों ने आमजन को नशे के प्रति किया जागरूक व बताए नशे के दुष्प्रभाव.

BOL PANIPAT : 12 जून 2022, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार आज दिनांक 12 जून से दिनांक 26 जून तक आयोजित किए जाने वाले ‘विश्व ड्रग्स निरोधक दिवस’ आमजन को नशे के प्रति जागरूक व नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए ‘नशे से आजादी पखवाड़ा’ आयोजित किया जा रहा है। इस ‘नशे से आजादी पखवाड़ा’ का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी, नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना, ड्रग्स के दुरुपयोग को खत्म करना है। विश्व नशा निरोधक दिवस हर साल 26 को मनाया जाता है। पूरे विश्व में इस दिन विभिन्न समुदायों और संगठन लोगों को नशीली दवाओं के प्रति क्षेत्रीय स्तर पर लोगों को जागरुक करने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रम चलाते हैं। इस दौरान उन्हें नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान और खतरों के बारे में बताया जाता है।

‘नशे से आजादी पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत आज थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के गांव महमदपुर में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों को नशा ना करने, इससे होने वाले कुप्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नशा छोडने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशा छोडऩे के इच्छुक लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान सरपंच हरजिंदर सिंह व गांव के अन्य मौजिज व्यक्ति मोजूद रहे। पानीपत पुलिस की टीमों द्वारा रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक पानीपत शशांक कुमार सावन ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है, मगर लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है।

पानीपत पुलिस की आमजन से अपील है कि ड्रग्स के कारोबार की रोकथाम व इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस का सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति जिसके पास ड्रग्स के कारोबार या इसमें संलिप्त लोगों के बारे में विश्वसनीय सूचना है तो वह पानीपत एंटी नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज के मोबाइल नम्बर 7419600124 या संबधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते हैं। सूचना प्राप्ती के बाद सूचना का सत्यापन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

Comments