Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


3 दिन बाद मिला डूबे  छात्र का शव 

By LALIT SHARMA , in Accident , at July 5, 2022 Tags: , ,

BOL PANIPAT : बतरा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय छात्र का शव पुलिस नाके के सामने नहर से बरामद हुआ। सूत्रों के मुताबिक मृतक अंसार कक्षा 11वीं का छात्र था और घर से तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।

मृतक अंसार के परिजनों ने बताया कि वह 3 दिन पहले घर से नहाने के लिए निकला था और अचानक 12:00 बजे घर वालों को सूचना मिली कि उनका बेटा नहाते हुए रस्सी टूटने से डूब गया। जिसके बाद गोताखोरों की टीम पहुंची और उन्होंने लगातार दो दिन तक तलाश की, लेकिन अंसार का कोई पता नहीं चला। लगातार तलाश के बाद तीसरे दिन शव बरामद हुआ। जिसके बाद परिजन शव को लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments