धूमधाम से मनाया गया शक्ति सम्मेलन
BOL PANIPAT : (23 अगस्त) आज श्री सिद्ध बाबा कांशी गिरी जी मंदिर में शक्ति सम्मेलन बड़े धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के सरपरस्त चेतन दास सेतिया की अध्यक्षता में कुश्ती का शुभारंभ किया गया सबसे पहले प्रेम बहादुर नेपाल ओर रिंकू पहलवान पानीपत की कुश्ती हुई जिसमें प्रेम बहादुर ने कुश्ती का मैच जीता। सभी पहलवानों ने पूरे दमखम से कुश्ती की इस अवसर पर मंदिर के प्रधान हरीश खुराना, अशोक खट्टर, मदन खट्टर, कृष्ण आर्य, कृष्ण गोपाल सेठी देस राज आर्य, किशोर ग्रोवर, योग राज आर्य, हरीश नागपाल, राजिंदर आर्य, डॉ उदय भान जी दीवान, पूर्ण बजाज फतेह गुलाटी, टेकचन्द, विनोद आर्य, नन्द आहूजा, सतपाल आहूजा, लाल चंद, सुभाष, नारायण आर्य, नारायण तनेजा आदि उपस्थित थे।

Comments