Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


भालसी गांव के पास नशे की हालत में धुत युवक ने बीच सड़क मचाया उत्पात

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 12, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 12 सितंबर (कविता), असन्ध पानीपत रोड़ पर गांव भालसी के पास सांय लगभग 6:00 बजे नशे की हालत में एक युवक ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उक्त युवक ने इतना ज्यादा नशा कर रखा था कि वह ढंग से चल भी नहीं पा रहा था और वह सड़क के बीचो-बीच लड़खड़ाते हुए चल रहा था। उक्त युवक सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों की तरफ गालियां देते हुए उनके पीछे दौड़ रहा था। ऐसे में कई गाड़ियां उसको बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत यह रही कि कोई भी बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने युवक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोई भी पहचान नहीं हो पाई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस बुलाकर युवक को पानीपत के सामान्य अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो वह एंबुलेंस से कूद गया। बाद में राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस में बैठा कर अस्पताल ले जाया गया।

Comments