Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


ऑनलाइन  राष्ट्रीय स्तरीय पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी पीजी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा ऑनलाइन  राष्ट्रीय स्तरीय पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस  प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों  ने भाग लिया l  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती  है l प्रतियोगिता के संयोजक व कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार  ने कहा Powerpoint सीखने के बाद आप केवल प्रेजेंटेशन ही नहीं बल्कि नौकरी भी पा सकते हैं l प्रतियोगिता के  सह संयोजक व प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता रहे l इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आईबी पीजी कॉलेज की रिया ने, द्वितीय स्थान आईबी पीजी कॉलेज के जतिन ने तृतीय स्थान सक्षम ने प्राप्त किया  l इस इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रो. विनय भारती व प्रो. रितु भारद्वाज  ने अहम भूमिका निभाई l

Comments