घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 05 दिसम्बर 2022, थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत खलीला माजरा गांव में घर में घुसकर लाठी ,डंडे व धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच आरोपियों को थाना इसराना पुलिस ने रविवार साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोनू पुत्र सुखबीर, संजीत पुत्र संजय, गुलशन पुत्र जगबीर, शिवम पुत्र मेहर सिंह व निलेश पुत्र धर्मबीर निवासी परढ़ाना पानीपत के रूप में हुई।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि गांव खलीला माजरा निवासी बलकार पुत्र बृजलाल ने थाना इसराना में शिकायत देकर बताया था कि वह 27 नवम्बर की साय करीब 6:20 बजे प्लाट के घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में अनिकेत व उसके भाई मोनू जो एक स्कूटी पर सवार थे, दोनों ने उसका रास्ता रोक कर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने लगे। उसने बचाव की कोशिश की तो अनिकेत ने पिस्तौल नूमा देसी कट्टा उसके पेट पर लगा दिया। उसने शौर मचाया तो आरोपी दोनों भाई जांन से मारने की धमकी देते हुए स्कूटी सहित मौके से भाग गए। इसके करीब 20/25 मिनट बाद आरोपी अनिकेत व मोनू अपने साथ संदीप, सुखबीर, सोनी, निलेश, रवि, संदीप व चार/पांच अन्य लड़कों को साथ लेकर आया। सभी आरोपी जबदस्ती घर में घूसकर बुरी बुरी गालियां देने लगे। सभी आरोपी लाठी, डडें, रॉड, चाकू, कुल्हाड़ी व हथियारों से लैस थे। आरोपी अनिकेत ने जांन लेने के इरादे से कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किया। सभी आरोपियों ने जमीन पर डालकर लाठी, डंडे, लात घूसों से पिटाई की। आरोपी मोनू ने तलवार से बाजू पर वार किया। चीखे सुनकर उसकी मां व पत्नी बचाव के लिए आई। आरोपियों ने उन दोनों के साथ धक्का-मुक्की की। सभी आरोपी चोट मारकर मौके से फरार हो गए। परिजन इलाज के लिए उसको पानीपत सिविल अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। बाद में जिला के नीजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,323,324,326,308,452,506 के तहत थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया की थाना इसराना पुलिस की टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल कर छुपकर रह रहे थे। रविवार साय पुलिस टीम को आरोपी मोनू, संजीत, गुलशन, शिवम व निलेश निवासी परढ़ाना की इसराना में कारद परढ़ाना चौक के नजदीक घूमने बारे गुप्त सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर दबिस देकर पांचों आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ करने व वारदात में सलिप्त फरार इनके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने व वारदात में प्रयोग किये लाठी, डंडें व कुल्हाड़ी बरामद करने के लिए पांचों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments