Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आदर्श एक विश्वास ने लगाया रक्तदान शिविर। शिविर में रक्त वीरों ने 90 यूनिट रक्तदान किया।


BOL PANIPAT : आदर्श एक विश्वास वेलफेयर सोसाइटी ने कच्चा कैम्प स्थित द लायन गार्डन में रक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस की टीम के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर का आरंभ मकर संक्रांति के हवन से किया गया। शिविर का शुभारंभ भाई सतनाम सिंह,अर्चना गुप्ता और डॉ जगजीत आहूजा ने रिबन काटकर किया। आचार्य महेश शास्त्री के द्वारा हवन का आयोजन करवाया गया वहाँ उपस्थित अतिथिगण व  थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों से हवन में आहुति डलवाई। शिविर में रक्त वीरों ने 90 यूनिट रक्तदान किया व उनको ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
रक्तदान के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आदर्श एक विश्वास से अध्यक्ष नवीन मुंजाल, प्रधान अशोक कालडा व सचिव गौरव तागरा ने बताया कि सोसाइटी के द्वारा पहला रक्तदान शिविर लगाया गया है। जो कि पूर्ण रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए है
वही मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा , सहसचिव हिमांशु गांधी व सह सचिव अनिल चराया ने बताया की आदर्श सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना है चाहे वो किसी भी रूप में हो। सोसाइटी के द्वारा पहले भी 32 मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा चुका है। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि चाँद भाटिया व लोकेश नागरू ने सोसाइटी की प्रशंसा की। उन्होंने सोसाइटी के सदस्यों को आगे भी इस तरह के कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। सोसाइटी के द्वारा लगाये गये रक्तदान शिविर में रेडक्रास से डॉ पूजा सिंगल उपस्थित रही। 
वही सोसाइटी   की ओर से अशोक कनोजिया, अजय दुबे , रिंकु स्वामी, विक्रांत महाजन , श्रेया मिढ़ा, डॉ संजय नारंग, मनोज जुनेजा व सोसाइटी के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments