Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 18, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : (18 फरवरी) सनौली रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा मन्दिर श्री भीम गोडा  वार्ड नं. 9  में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर में रूद्राभिषेक एवं शिव परिवार की पूजा अर्चना की गई एवं जलाभिषेक किया गया। जिसमें मुख्य यजमान सोहन लाल रेवड़ी, लाजपत रेवड़ी एवं नरेन्द्र रेवड़ी रहे। जलाभिषेक के साथ सायंकाल में पावन श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ महिला संकीर्तन मण्डल के सदस्यों के द्वारा किया गया। इस अवसर भजन सम्राट वेद कमल ने अपने भजनों द्वारा वातावरण को शिवमय कर दिया।

आज महाशिवरात्रि के दिन मन्दिर सभा में 60 नए युवा सदस्यों को शामिल किया गया। प्रधान जोगिन्द्र कमल ने सरोपा देकर विधिवत मन्दिर सभा में शामिल कया। इस अवसर पर प्रधान जोगिन्द्र कमल, चूनी लाल लखीना, चूनी लाल चुघ, बाल कृष्ण रेवड़ी, ईश जुनेजा, ओम प्रकाश रेवड़ी, वेद बांगा, विजय चौधरी, पवन जुनेजा, जितेन्द्र जुनेजा, सुरेन्द्र चुघ, गुरमीत मक्कड़, सागर रेवड़ी, जीत जुनेजा, दैवेन्द्र रामदेव, अमित रामदेव, मिन्टू चुघ, राजेन्द्र सलूजा आदि उपस्थित थे।

Comments