ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ: एडीसी
कोई भी अधिकारी या कर्मचारी न बरतें लापरवाही: एडीसी
BOL PANIPAT , 20 फरवरी। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित द्वितीय तल पर सभागार में ए.डी.सी. वीना हुड्डïा ने जिला परिषद् तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों से जिला में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा सरकार की अन्य जन-कल्याण की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिर्पोट की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अंत्योदय की भावना से जन-कल्याण की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ कर रखी हैं। हम सबका प्रशासनिक दायित्व के साथ-साथ मानवीय कर्तव्य भी बनता है कि उक्त योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। उन्होंने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सरकारी योजना का आम-जन तक लाभ पहुँचाने में कोई लापरवाही सामने न आए अन्यथा संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ. रितू लाठर व शक्ति सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments