Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


जागरूकता शिविर का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 21, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 21 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामान्य अस्पताल के सभागार में दत्तक ग्रहण प्रक्रिया को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों के अलावा, सीनियर स्टॉफ नर्स व एसएनसीयू के कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर में बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है शिविरों के माध्यम से आम जन को सचेत कर बच्चों को शोषण से बचाना और उनका सही तरीके से पालन पोषण करना है।
  बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि गैर कानूनी तरीके से जो बच्चे गोद लिये जा रहे उन पर कैसे रोक लगाई जाये इस पर भी शिविर में प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जागरूकता एजेंसी के माध्यम से ही बच्चों को गोद लिया जा सकता है। उसके लिए दम्पति को विवाह प्रमाण पत्र क अलावा आय प्रमाण पत्र संलगन करना होगा। इस मौके पर पीएमओ संजीव ग्रोवर, सामाजिक कार्यकर्ता ज्योती, सरीता के अलावा सामान्य असपताल की कई सीनियर नर्सें मौजूद थी।

Comments