स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू. एक जोड़ी चांदी की पायल व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद
BOL PANIPAT , 30 अप्रैल 2023 :आर्य नगर में पैदल जा रही महिला से झपट्टा मारकर पर्स छीनने वाले दोनों आरोपियों को बीती देर साय सीआईए थ्री की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र राजकुमार निवासी वाघडू जीन्द हाल किरायेदार कच्चा कैंप व प्रशांत पुत्र सतीश निवासी पारा कराया हरदोई यूपी हाल किरायेदार कच्चा कैंप पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त के दौरान रामलाल चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर कच्चा कैंप में काबड़ी रोड पर टी प्वाइंट के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने 3 दिन पहले उक्त बाइक पर सवार होकर आर्य नगर में पैदल जा रही एक महिला के हाथ से पर्स छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पर्स में 2500 रूपए व एक जोड़ी चांदी की पायल थी। वारदात बारे थान पुराना औद्योगिक में कच्चा कैंप निवासी निर्मल रानी पत्नी देवकृष्ण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि बाइक बारे पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक 4 दिन पहले मतलौडा में एक करियाना की दुकान के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना मतलौडा में बिजेंद्र पुत्र नफे सिंह निवासी मतलौडा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि दोनों आरोपियों ने छीने गए पर्स में मिले 2500 रूपए खाने पीने मे खर्च कर दिए। एक जोड़ी चांदी की पायल व वारदात में प्रयोग की चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना पुराना औद्योगिक में कच्चा कैंप निवासी निर्मल रानी पत्नी देवकृष्ण ने शिकायत देकर बताया था 26 अप्रैल को वह घर का सामान लेने असंध रोड पर जा रही थी। जब आर्य नगर की गली में पहुंची तो पिछे से एक बाइक पर दो अज्ञात युवक आए और झपट्टा मारकर उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 2500 रूपए व एक जोड़ी चांदी की पाजेब थी। निर्मल रानी की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments