Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


बिस्किट एजेंसी संचालक से गन पॉइंट पर लूट करने के और एक आरोपी को जीन्द जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: 17 मई 2023, गोहाना रोड पर गत दिसम्बर माह में बिस्किट एजेंसी संचालक से 2.75 लाख रूपए लूट की वारदात में शामिल आरोपी जीन्द के गांव इत्तल कला निवासी रविंद्र पुत्र बलवान को सीआईए टू की टीम मंगलवार को जीन्द जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उक्त मामले आरोपी जीन्द के गांव रामराय निवासी जतिन उर्फ डेविड व पम्मी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी रविंद्र निवासी इत्तल कला जीन्द, कृष्ण निवासी भावड़, कमल निवासी उत्तराखंड हाल किरायेदार किशनपुरा व सोनू निवासी सौदापुर के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। गहनता से पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि लूट की उक्त वारदात में शामिल आरोपी रविंद्र निवासी इत्तल कला जिला जीन्द में दर्ज अपहरण व गाड़ी लूट के एक मामले में जीन्द जेल में बंद था। सीआईए टू की टीम मंगलवार को आरोपी रविंद्र को जीन्द जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने उक्त मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दोनों साथी आरोपियों सहित कृष्ण निवासी भावड़, कमल निवासी उत्तराखंड हाल किरायेदार किशनपुरा व सोनू निवासी सौदापुर के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने अपने हिस्से में आए लूट के पैसो को खाने पीने में खर्च कर दिया। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी रविंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में शामिल फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इंस्पेक्टर वीरेंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रविंद्र ने पूछताछ में बताया कि वारदात शामिल इनका साथी आरोपी कमल पानीपत में बिस्किट एजेंसी संचालक जयकरण निवासी छिछड़ाना के पास माल डिलीवरी की गाड़ी पर ड्राइवर के रूप में काम करता था। उसको जानकारी थी की जयकरण साय के समय घर जाता है तो सेल के सारे पैसे बैग में साथ लेकर जाता है। सभी आरोपियों ने लूट की योजना बनाकर 6 दिसम्बर की साय पिछा कर गोहाना रोड पर गुप्ता फैक्ट्री के नजदीक जयकरण की बाइक को अपनी बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया और गन प्वाइंट पर पैसो से भरा बैग व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। बैग में 2.75 लाख रूपए कैश था। एजेंसी संचालक जयकरण निवासी छिछड़ाना की शिकायत पर थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज है।

थाना माडल टाउन में जयकरण पुत्र बीरबल निवासी छिछड़ाना ने शिकायत देकर बताया था कि उसने गोहाना रोड पर शुगर मिल के सामने पारले- जी की एजेंसी ले रखी है। 6 दिसम्बर की साय 7:30 बजे पूरा दिन की सेल करीब 2.70 लाख रूपए बैग में डालकर वह अपने वर्कर दिवाकर के साथ बाइक से घर जा रहा था। बैग में 5 हजार रूपए पहले से भी रखे थे। बाइक को दिवाकर चला रहा था और वह पैसों का बैग लेकर पिछे बैठा था। जब वे गोहाना रोड पर गुप्ता फैक्टरी के पास पहुंचे तो पीछे से एक बगैर नंबर की स्पलेंडर बाइक पर तीन अज्ञात युवक सवार होकर आए। युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। बाइक के गिरते ही आरोपी अपनी बाइक को खड़ी कर उतरकर आए, जिनमें से दो ने हाथ में पिस्तौल व एक ने गंडासी ली हुई थी। आरोपी हथियार के बल पर पैसो से भरा बैग व एक मोबाइल फोन छीनकर ले गए। दो आरोपियों ने चद्दर ओढ़ रखी थी। जयकरण की शिकायत पर थाना माडल टाउन में आईपीसी की धारा 379बी,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरकपड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। मामले में बाद में आईपीसी की धारा 392 ईजाद की गई।

Comments