Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार की मेहनत लाई रंग।

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 4, 2023 Tags: , , , ,

इसराना विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को बनाने के लिए करीब 27 करोड़ की मिली मंजूरी।
इसराना विधानसभा की 20 सड़कें होंगी चकाचक।

BOL PANIPAT : 3 जून–राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के प्रयासों से इसराना विधानसभा क्षेत्र कि करीब 20 सड़के चकाचक होंगी। इन सभी को लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है और आगामी दिनों में इनका टेंडर भी जारी किया जाएगा यही नहीं कुछ सड़कों का टेंडर विगत 1 जून को जारी भी कर दिया गया है और वह प्रक्रिया में है।
सांसद कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इसराना विधानसभा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की 20 सड़कों को बनाने की स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि अहर से अटावाला तक, गवालडा एप्रोच सड़क, पीएचसी अहर एप्रोच सड़क के लिए 94.55 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है और इनको बनाने के लिए 22 जून को टेंडर लगाए जाएंगे। इसी तरह ढाणी लालचंद अप्रोच रोड नामुंडा से गवालड़ा, नया बांध से बिजावा, कैथ से बुआना लाखू और नारायणा से गवालड़ा तक की सड़कें बनाई जाएंगी और इन पर चार करोड़ 35 लाख से ऊपर का खर्च होगा जिनके लिए 8 जून को टेंडर प्राप्त किए जाएंगे।
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी तरह भादड अप्रोच रोड़, उरलाना खुर्द से डेरा बाजीगर, रेलवे स्टेशन अप्रोच रोड और भादड़ से कालखा तक सड़कें बनाई जाएंगी जिन पर 4 कोड 45 लाख से ऊपर का खर्च आएगा। इनके लिए विगत 1 जून को टेंडर प्राप्त किए जा चुके हैं जो की प्रक्रिया में है।
उन्होंने बताया कि जीतगढ़ अप्रोच रोड, अलूपुर से अहर,जवारा से परढाणा, बेगमपुर अप्रोच रोड, शोदापुर से खुखराना जिनके लिए विगत 29 मई को टेंडर प्राप्त किए जा चुके हैं और प्रक्रिया में है। इन पर तीन करोड़ 40 लाख से ऊपर का खर्च आएगा।
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि इसराना विधानसभा के ही कुराना से पाथरी के लिए विगत 1 जून को टेंडर प्राप्त किए जा चुके हैं जिस पर करीब 4 करोड़ 78 लाख का खर्च आएगा, यह टेंडर भी प्रक्रिया में है। इसी तरह कुराना से पाथरी वाया पानी की टंकी वाली सड़क बनाई जाएगी जिस पर करीब 3 करोड 62 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इनके लिए भी विगत 1 जून को टेंडर प्राप्त किए जा चुके हैं और प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि मतलौडा से बुसलाना रोड को भी चार करोड़ 54 लाख से ऊपर की धनराशि खर्च करके बनाया जाएगा। जिसके लिए आगामी 24 जून को टेंडर प्राप्त किए जाएंगे।
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने समान विकास की राह पर चलते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति दिखाई है। उन्होंने कहा कि इसराना विधानसभा में विकास कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Comments