बाइक व मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. 9 वारदातों का खुलासा.
चोरीशुदा 3 बाइक, एक एक्टिवा, एक मोबाइल फोन व 4 हजार रूपए बरामद
BOL PANIPAT , 20 जून 2023, सीआईए वन टीम ने चोरी, बाइक चोरी व झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपियों से 9 वारदातों को खुलासा हुआ। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 3 बाइक, एक एक्टिवा व एक मोबाइल फोन व 4 हजार रूपए बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गत शनिवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दिलशाद पुत्र इरशाद निवासी बलजीत नगर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी अजय पुत्र रामसिंह के साथ मिलकर गत फरवरी में सेक्टर 18 में एक मकान के बाहर खड़ी एक्टिवा कि डिग्गी से दो मोबाइल फोन व 1200 रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में धर्मबीर निवासी सेक्टर 18 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी दिलशाद को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर निशानदेही पर वारदात शामिल आरोपी अजय को सोमवार साय गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने जिला में अलग अलग स्थान से बाइक चोरी, मोबाइल चोरी व झपटमारी की 8 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा 3 बाइक व एक एक्टिवा अजीजुल्लापुर के पास झाड़ियों से बरामद की। आरोपी दिलशाद ने एक्टिवा से चोरी किये दो मोबाइल फोन में से एक मोबाइल फोन अज्ञात युवक को बेचकर कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी दिलशाद के कब्जे से बचे 4 हजार रूपए व एक चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी, मोबाइल चोरी व झपटमारी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया।
चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ.
- फरवरी में सेक्टर 18 में घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा की डिग्गी से दो मोबाइल फोन व 1200 रूपए चोरी किये। थाना सेक्टर 13/17 में धर्मबीर निवासी सेक्टर 18 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- 17 मई को चोरीशुदा स्कुटी पर सवार होकर सेक्टर 13/17 में पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन झपटा। थाना सेक्टर 13/17 में संजय वुत्र वासुदेव निवासी वधावाराम कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- 23 मार्च को न्यू जगदीश नगर में घर से एक मोबाइल व 24500 रूपए चोरी किये। थाना किला में कृष्ण पुत्र रामपाल निवासी न्यू जगदीश नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- 4 अप्रैल को एसडी कॉलेज के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से अमन पुत्र जोगिंद्र निवासी वधावाराम कॉलोनी की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना शहर में अमन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- 23 मई को महाबीर कॉलोनी में घर के बाहर से टिंकू पुत्र रामसेवक की सीडी डिलक्स बाइक चोरी की। टिंकू की शिकायत पर थाना शहर में मुकदमा दर्ज है।
- 6 जून को सेक्टर 13/17 में मकान के बाहर से असजद निवासी कैराना की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना सेक्टर 13/17 में असजद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी दिलशाद ने 14 मई को सेक्टर 13/17 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अंकुश पुत्र विनोद के घर के बाहर से उसकी एक्टिवा चोरी की। थाना सेक्टर 13/17 में अंकुश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी अजय ने जून 2022 में तहसील कैंप के रामनगर में रात के समय कमरे से एक मोबाइल फोन व 12 हजार रूपए चोरी किये। थाना तहसील कैंप में दिवाकर निवासी रामनगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी अजय ने अगस्त 2022 में गांव नौल्था में मिठाई की दुकान से एक मोबाइल फोन चोरी किया। थाना इसराना में शमशेर निवासी नौल्था की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments